देश की खबरें | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोगों से बीमारियों से बचने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

चंडीगढ़, 21 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोगों से बीमारियों से बचने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

हिसार में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग जीवन जीने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में राज्य सरकार 100 और स्थानों पर 'व्यायामशालाएं' खोलेगी जहां प्रशिक्षकों की देखरेख में लोग प्रतिदिन योग का अभ्यास कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, "योग से हम बीमारियों को दूर रख सकते हैं। हमने कोविड महामारी के समय में भी देखा कि किस तरह वैक्सीन बनने से पहले योग ने लोगों को काफी लाभ पहुंचाया।"

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यकम में लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने सफेद टी शर्ट पहनकर कई योग आसन किए। राज्य के गृह मंत्री कमल गुप्ता भी उन लोगों में शामिल हैं जो उस कार्यक्रम में मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सैनी ने कहा कि अब अधिकतर लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व इस दिन को त्यौहार के रुप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि योग गुरु रामदेव ने इसे जन-जन तक पहुंचाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "जब हम योग करते हैं तो यह हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नागरिक एक स्वस्थ समाज में योगदान देता है, जो बदले में विकास को गति देने में मदद करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\