देश की खबरें | मुख्यमंत्री नायडू ने कुप्पम में आंध्र के पहले 'डिजिटल नर्व सेंटर' का उद्घाटन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को चित्तूर जिले में राज्य के पहले टाटा डिजिटल नर्व सेंटर (डीआईएनसी) का उद्घाटन किया।
कुप्पम (आंध्र प्रदेश), तीन जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को चित्तूर जिले में राज्य के पहले टाटा डिजिटल नर्व सेंटर (डीआईएनसी) का उद्घाटन किया।
यह केंद्र लोगों को निरंतर, सक्रिय और रोगी केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
यह टाटा डिजिटल नर्व सेंटर 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और 92 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ा हुआ है।
यह केंद्र 12 प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है और मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में प्रदान करता है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 'टाटा डिजिटल नर्व सेंटर' का उद्घाटन किया, जो कुप्पम में स्थापित पहली ऐसी सुविधा है।"
इस पहल से शीघ्र और समय पर निदान, व्यक्तिगत परामर्श, बेहतर समन्वय, कम खर्च और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञों से वर्चुअल परामर्श जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले चरण में कुप्पम में डीआईएनसी सेवाएं शुरू की गई हैं। दूसरे चरण में इन्हें चित्तूर जिले में और तीसरे चरण में पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

