देश की खबरें | व्हीलचेयर पर बैठी बच्ची को सम्मानित करते समय बिगड़ा मुख्यमंत्री मोहन यादव का संतुलन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

(फाइल फोटो के साथ)

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश), नौ जून मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को एक कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर बैठी एक स्कूली छात्रा को सम्मानित करने के लिए झुकते समय संतुलन खो बैठे लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया।

यहां गाडरवारा कस्बे में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि यादव लड़की से बात करने की कोशिश कर रहे हैं और अचानक झुक जाते हैं और इसी दौरान अपना संतुलन खो देते हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि उनका सुरक्षाकर्मी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आ जाता है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अधिकारियों ने घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज