जरुरी जानकारी | मुख्यमंत्री माझी ने चालू वित्त वर्ष में 85 प्रतिशत व्यय हासिल करने का लक्ष्य रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमानों का 85 प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य रखा है, जबकि 2023-24 में यह 81 प्रतिशत था। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

भुवनेश्वर, 28 फरवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमानों का 85 प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य रखा है, जबकि 2023-24 में यह 81 प्रतिशत था। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे माझी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के व्यय की समीक्षा करते हुए यह लक्ष्य तय किया।

हालांकि, चुनाव, सरकार में परिवर्तन और सितंबर में बजट के कारण व्यय प्रभावित हुआ, लेकिन माझी ने कहा कि व्यय स्पष्ट रूप से संतोषजनक है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “लक्ष्य प्राप्ति के लिए माझी ने मंत्रियों को व्यय प्रस्तावों को मंजूरी देने और कल्याणकारी योजनाओं के तहत लंबित भुगतानों को निपटाने की सलाह दी।”

उन्होंने कहा कि ओडिशा द्वारा अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 6.1 प्रतिशत पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया जाना देश में सबसे अधिक है।

बयान में कहा गया है कि कृषि, मत्स्य एवं पशु संसाधन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, निर्माण, सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग में व्यय अच्छा रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\