देश की खबरें | मुख्यमंत्री गहलोत की नसीहत: बयानबाजी न करें नेता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के ताजा राजनीतिक बयानों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनके दिए सुझावों पर घोषणा नहीं कर निराश किया।
जयपुर, दो नवंबर अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के ताजा राजनीतिक बयानों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनके दिए सुझावों पर घोषणा नहीं कर निराश किया।
गहलोत ने पायलट के ताजा बयानों के बारे में पूछे जाने पर अलवर में कहा, 'देखो बयान तो नहीं देना चाहिए वैसे तो। क्योंकि हमारे महासचिव केसी वेणुगोपाल जी ने अभी कहा कि बयानबाजी कोई नहीं करेंगे। तो हम तो चाहते हैं कि अनुशासन का पालन सब लोग करें।'
उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय तो यही होना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की फिर सरकार कैसे बने।
उन्होंने कहा,' अभी हमारे सामने एक ही मकसद होना चाहिए हम अगली बार सरकार कैसे बनाएं।'
गहलोत ने कहा,' हमारा ध्येय यही है। हमने इतनी योजनाएं राजस्थान में दी है इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। हमने राजस्थान में जो योजनाएं पेश की हैं उसका लोहा पूरा देश मान रहा है। हम तो हमारी 'गुड गवर्नेंस' को लेकर निकल पड़े हैं कि अगली बार राज्य में सरकार रिपीट कैसे हो। और कोई हमारा ध्येय नहीं है।'
इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के बांसवाड़ा के पास मानगढ़ धाम में ‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ कार्यक्रम में निराश किया।
गहलोत ने कहा, 'मोदी जी ने कल हमें निराश किया क्योंकि मैंने तीन बातें उनसे कही थीं। एक तो चिरंजीवी योजना की समीक्षा करवाएं। उनको आश्वासन देना चाहिए था।'
उन्होंने कहा, ' एक तरफ तो वे (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि हमारे सीनियर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं । तो उन्हें मेरी वरिष्ठता का ख्याल रखना चाहिये । तीन बातें मैंने कही थी, एक तो चिरंजीवी योजना की समीक्षा कर इसे पूरे देश में लागू करने, बांसवाड़ा को रेलवे से जोड़ने और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की थी और मोदी ने इनमें से कोई घोषणा नहीं की।’’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राज्य की स्वास्थ्य सहित अनेक योजनाओं की प्रशंसा किए जाने पर गहलोत ने कहा,'राहुल जी ने ठीक कहा। 10 साल पहले भी जब 2012-13 में हमने नि:शुल्क दवाओं एवं जांच की योजना शुरू की तब भी राहुल जी ने कई राज्यों में इसकी प्रशंसा की थी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें (राहुल को) पता है और वे जानते हैं कि इसकी कीमत क्या है, इसका महत्व क्या है, इसलिए उन्होंने ट्वीट किया है कि ये बहुत अच्छी योजना है।’’
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

