देश की खबरें | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को राज्य में लगे अवैध होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में लगे अवैध होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया है और उनसे इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने को कहा है।

मुंबई, 24 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में लगे अवैध होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया है और उनसे इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने को कहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सभी होर्डिंग का संरचनात्मक ढांचे की जांच करने का भी निर्देश दिया है।

शिंदे ने मुंबई में मानसून के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।

घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि उन्होंने पहले ही मुंबई में अवैध और बड़े होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए हैं और आज की बैठक में उन्होंने फिर से ऐसे अवैध होर्डिंग को हटाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा, "जानमाल के नुकसान और ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति से बचने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।"

मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को एक बड़े होर्डिंग के गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\