देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मंत्रियों को बांटे विभाग : जितिन प्रसाद बने प्राविधिक शिक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे विस्तार के दौरान अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सात नए मंत्रियों को सोमवार को विभाग आवंटित कर दिए। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है।

लखनऊ, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे विस्तार के दौरान अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सात नए मंत्रियों को सोमवार को विभाग आवंटित कर दिए। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आज विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है।’’ उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राज्य मंत्री संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग, संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग और दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

योगी ने सभी मंत्रियों को बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंत्रियों के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के तहत रविवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद समेत सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित समारोह में जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा पलटू राम, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, संगीता बलवंत, संजीव कुमार गोंड और दिनेश खटिक को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

इनमें से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं जबकि पलटू राम और दिनेश खटिक अनुसूचित जाति के तथा संजीव कुमार गोंड अनुसूचित जनजाति के हैं। इसके अलावा छत्रपाल गंगवार, धर्मवीर प्रजापति और संगीता बलवंत पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

यह मंत्रिमंडल विस्तार ऐसे समय किया गया है जब प्रदेश विधानसभा चुनाव को महज चार महीने बाकी रह गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट