एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुख्यमंत्री कॉनराड ने जापान में काम कर रही मेघालय की नर्सों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने जापान के कोबे शहर में वहां कार्यरत राज्य की नर्सों से मुलाकात की जो सरकार की प्रमुख योजना ‘मिशन मून’ के तहत वहां भेजी गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुख्यमंत्री कॉनराड ने जापान में काम कर रही मेघालय की नर्सों से मुलाकात की

शिलांग, 23 जुलाई मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने जापान के कोबे शहर में वहां कार्यरत राज्य की नर्सों से मुलाकात की जो सरकार की प्रमुख योजना ‘मिशन मून’ के तहत वहां भेजी गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत युवाओं को वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जापान में कार्यरत इन 27 नर्सों का समूह ‘मिशन मून’ के तहत विदेशों में नियुक्ति पाने वाला दूसरा समूह है।

इस योजना को मेघालय राज्य कौशल विकास सोसायटी (एमएसएसडीएस) ने मार्च 2023 में शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र से प्रशिक्षित कम से कम 100 पेशेवरों को उन देशों में भेजना है जहां कुशल नर्सों की भारी कमी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोबे में नर्सों से बातचीत के दौरान उन्हें सरकार की ओर से निरंतर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और नये देश में खुद को ढालने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

कॉनराड ने कहा, "यह सिर्फ रोजगार दिलाने की योजना नहीं है, बल्कि यह जिंदगियां बदलने और वैश्विक संभावनाओं को द्वार खोलने की एक पहल है। मुझे गर्व है कि हमारे युवा गरिमा और उत्कृष्टता के साथ मेघालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"

उमत्रेवसाव गांव (री भोई जिला) की नर्स लाइकर्मेन खारदेवसाव ने कहा, "मेरे गांव से जापान तक का सफर चुनौतियों भरा रहा, लेकिन परिवार, भगवान और सरकार के सहयोग से मैं आज अपना सपना पूरा कर पा रही हूं।"

वहीं, कोबे कैसेई अस्पताल में कार्यरत एक और नर्स जेनीशा लिंगदोह ने इस मौके को ‘जीवन बदलने वाला अवसर’ बताते हुए मुख्यमंत्री और एमएसएसडीएस का धन्यवाद किया।

‘मिशन मून’ की शुरूआत मार्च 2023 में की गई थी। इसे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुरू किया गया था और इसका मकसद वैश्विक स्तर पर 1.3 करोड़ से अधिक नर्सों की कमी को ध्यान में रखते हुए युवाओं को प्रशिक्षित कर अवसर उपलब्ध कराना था।

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार ने प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जिससे वे प्रशिक्षण ले सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).