देश की खबरें | मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्लास्टिक मुक्त आंध्र प्रदेश का आह्वान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने की अपील की और दावा किया कि "प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से कैंसर हो सकता है"।
तिरुपति, 19 जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने की अपील की और दावा किया कि "प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से कैंसर हो सकता है"।
'स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र' पहल के तहत तिरुपति में एक बैठक को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है।
यह दृष्टिकोण आर्थिक उन्नति, सामाजिक समानता, पर्यावरणीय स्थिरता और शासन की उत्कृष्टता के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा, "पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें इस प्लास्टिक दानव को भगाना होगा। प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से कैंसर हो सकता है... किसी को भी इसका शिकार नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "प्लास्टिक मिट्टी को दूषित कर रहा है", वर्षा जल के रिसाव में बाधा डाल रहा है तथा अन्य पर्यावरणीय समस्याएं पैदा कर रहा है।
नायडू ने 15 अगस्त तक राज्य सचिवालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने, दो अक्टूबर तक इस पहल को सभी नगरपालिकाओं तक विस्तारित करने तथा दिसंबर तक पूरे राज्य में इसे लागू करने की योजना की घोषणा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

