एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के परिजनों से बृहस्पतिवार को बात कर उनके (राजू) स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
सीएम योगी (Photo Credits ANI)

लखनऊ, 11 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के परिजनों से बृहस्पतिवार को बात कर उनके (राजू) स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव जी की पत्नी से वार्तालाप कर राजू जी के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की. प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है.’’ यह भी पढ़ें : संपत्ति विवाद में परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पति फरार

गौरतलब है कि बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और उन्हें एम्स के गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).