एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | छेत्री ने कहा, हमारे खिलाफ अच्छा खेलती है नेपाल की टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को नेपाल के खिलाफ आगामी दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में विरोधी टीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

खेल की खबरें | छेत्री ने कहा, हमारे खिलाफ अच्छा खेलती है नेपाल की टीम

काठमांडू, 31 अगस्त भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को नेपाल के खिलाफ आगामी दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में विरोधी टीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

भारत को नेपाल से उसी की सरजमीं पर दो और पांच सितंबर को भिड़ना है।

छेत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा, ‘‘यह एक टीम के रूप में सुधार करने का हमारे पास शानदार मौका है। मौजूदा हालात को देखते हुए मैत्री मैच खेलने का मौका मिलना आसान नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल महासंघ और सरकार ने हमें खेलने के लिए आमंत्रित किया और इस मौके के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’’

छेत्री ने कहा, ‘‘नेपाल की टीम कड़ा खेल खेलती है, विशेषकर जब वे हमारे खिलाफ खेलते हैं और दो मैचों में हमारे सामने आने वाली कड़ी चुनौती से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। ’’

छेत्री, प्रीतम कोटल और गुरप्रीत सिंह संधू के अलावा मौजूदा भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी सीनियर टीम के साथ नेपाल नहीं गया है।

ये तीनों 2015 में नेपाल गए थे जब भारतीय टीम ने 2018 रूस विश्व कप क्वालीफायर के प्ले आफ के लिए क्वालीफाई किया था।

छेत्री चौथी बार नेपाल के दौरे पर जाएंगे।

मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतनी उम्मीद करता हूं कि भारी बारिश नहीं हो।’’

कोलकाता में तैयारी शिविर के दौरान भी काफी बारिश हुई थी लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).