खेल की खबरें | छेत्री सिंगापुर के खिलाफ भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान सुनील छेत्री शनिवार को यहां हंग थिन्ह मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में सिंगापुर के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने कहा कि उनकी टीम को वियतनाम के खिलाफ अगले मैच से पहले बेहतर रणनीति बनानी होगी।

हो ची मिन्ह सिटी, 24 सितंबर कप्तान सुनील छेत्री शनिवार को यहां हंग थिन्ह मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में सिंगापुर के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने कहा कि उनकी टीम को वियतनाम के खिलाफ अगले मैच से पहले बेहतर रणनीति बनानी होगी।

भारत ने सिंगापुर के गोल की तरफ अधिक शॉट मारे लेकिन इसे गोल में बदलने में सिर्फ एक बार सफलता मिली।

छेत्री ने मैच के बाद कहा, ‘‘कई चीजें हैं जो हम बेहतर कर सकते थे। हमने कई मौके गंवाए और शायद हम थोड़ा बेहतर बचाव कर सकते थे। मुझे यकीन है कि कोच इस बारे में हमारे से बात करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुद पर बहुत कठोर हुए बिना कुछ चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की ज़रूरत है।’’

मंगलवार को वियतनाम के खिलाफ भारत के आखिरी मैच के बारे में पूछे जाने पर, छेत्री ने कहा, ‘‘हमने सिंगापुर के खिलाफ उनका मैच देखा है (जिसे वियतनाम ने गुरुवार को 4-0 से जीता था)। उनकी टीम काफी अच्छी है विशेषकर स्वदेश में। वे एशिया में पिछले पांच वर्ष में सबसे अधिक सुधार करने वाली टीम में से हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें वास्तव में बैठक में रणनीति बनानी होगी और वियतनाम के खिलाफ खुद को सुधारना होगा। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। यह (सिंगापुर के रूप में) जैसा नहीं होगा।’’

मैच के दौरान मौसम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मौसम के बारे में हमारी ओर से कोई बहाना नहीं है। हम यहां दो दिन पहले आए थे और मुझे कहना होगा कि यहां मौसम थोड़ा अलग है लेकिन यह काफी अच्छा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड