छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की पैरवी की
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोरोना वायरस की स्थिति ज्यादा गंभीर होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने की जरूरत है और छत्तीसगढ़ सरकार यही कर रही है।
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल देश के कई स्थानों पर चिकित्सा कर्मियों पर हमले की घटनाओं की पृष्ठभूमि में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बुधवार को कहा कि वह चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए एक कानून बनाए जाने के पक्ष में हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोरोना वायरस की स्थिति ज्यादा गंभीर होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने की जरूरत है और छत्तीसगढ़ सरकार यही कर रही है।
देव ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे यहां कोरोना वायरस के कुल 36 मामले सामने आए जिनमें से 26 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जल्द ही शेष 10 लोगों के भी स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है। पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं आया है।’’
उन्होंने चिकित्सकों पर हमले से जुड़े प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ चिकित्सक सुरक्षा विधेयक की चर्चा हो रही है। मैं इसके पक्ष में हूं। यह विधेयक लाया जाना चाहिए।’’
देव ने यह भी कहा कि चिकित्सकों को सुरक्षा मिलने के साथ साथ कई मामलों में उनकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
मंत्री के मुताबिक, ‘‘आने वाले समय में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आंशका है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम तैयारी कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि राज्य में 7-8 हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

