देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कांग्रेस की महिला विधायक पर चाकू से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में रविवार को कांग्रेस की एक महिला विधायक पर एक व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 20 अगस्त जिले में रविवार को कांग्रेस की एक महिला विधायक पर एक व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान खिलेश्वर के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की शाम डोंगरगांव के जोधारा गांव की है। खुजी सीट से विधायक छन्नी चंदू साहू एक समारोह में भाग लेने आयी थीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, साहू मंच पर थीं तभी कथित रूप से नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने चाकू से उनपर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘साहू की कलाई पर चोट आयी है और उनका छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\