Chhattisgarh: दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला दो बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई. बृहस्पतिवार सुबह तीनों के शव बरामद कर लिए गए. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
कोरबा, 16 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला दो बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई. बृहस्पतिवार सुबह तीनों के शव बरामद कर लिए गए. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दीपिका थाना क्षेत्र के मांगामार गांव में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (23) अपनी छह माह की बेटी सानिया और ढाई वर्ष के बेटे सिद्धांत को लेकर कुंए में कूद गई.
बृहस्पतिवार सुबह तीनों के शव बरामद हुए. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरजा बाई रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकली और पड़ोस के कुएं में कूद गई. इस दौरान रामगोपाल घर में सो रहा था. उन्होंने बताया कि जब सुबह लोगों ने शव कुएं में देखा, तब पुलिस को खबर दी. यह भी पढ़ें : केरल में चंदे को लेकर सब्जी विक्रेता को धमकाने के मामले में कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता निलंबित
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया. बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अधिकारियों के अनुसार, परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

