ताजा खबरें | छत्तीसगढ़: बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 11 बजे तक 28 फीसदी से अधिक मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक क्षेत्र के 28.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 19 अप्रैल लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक क्षेत्र के 28.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा तथा जगदलपुर के 72 मतदान केंद्र में सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। इन क्षेत्रों में मतदाता अपराह्न तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के बस्तर और जगदलपुर के शेष 175 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

बस्तर क्षेत्र में कुल 14,72,207 मतदाता हैं, जिनमें से 7,71,679 महिला और 7,00,476 पुरुष मतदाता हैं। क्षेत्र में थर्ड जेंडर के 52 मतदाता हैं। क्षेत्र में कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे तक क्षेत्र के 28.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर में, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सुकमा जिले के नागारास गांव में, राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर जिले के फरसेगुड़ा गांव में तथा भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने बस्तर जिले के कलचा गांव में अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार के उपयोग के लिए बाहर निकल रहे हैं। क्षेत्र में गर्मी को देखते हुए सुबह से मतदान केंद्रों के सामने लंबी कतारें देखी गई है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के 60 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा को देखते हुए बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

इस बीच क्षेत्र के बीजापुर जिले में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का एक गोला दुर्घटनावश फट जाने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगम गांव के करीब यूबीजीएल का गोला फटने से सीआरपीएफ की 196 वीं बटालियन का एक जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबल के जवान गलगम मतदान केंद्र से पांच सौ मीटर की दूरी पर नक्सल विरोधी अभियान पर थे। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला यहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस के मध्य है।

2000 में पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद नक्सल प्रभावित इस लोकसभा क्षेत्र में 2004, 2009 और 2014 में भाजपा के उम्मीदवार की जीत हुई थी। लेकिन 2019 में यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज पर भरोसा जताया था।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए इस बार सत्ताधारी दल भाजपा ने एक नए चेहरे महेश कश्यप को मैदान में उतारा है। कश्यप पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद दीपक बैज, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं का टिकट काटकर कोंटा क्षेत्र के विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा है।

राज्य की 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट