एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। ग्रामीण के शव को जंगल से निकालने की कोशिश जारी है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

जशपुर, आठ जून छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। ग्रामीण के शव को जंगल से निकालने की कोशिश जारी है।

जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत झिक्की गांव के जंगल में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण आगेश राम (21) की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि फुलडीह गांव निवासी आगेश राम सोमवार सुबह जंगल गया था। दोपहर तब जब वह वापस घर नहीं लौटा तब ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में ग्रामीणों को झिक्की गांव के जंगल में उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण जब ट्रैक्टर से शव को बाहर निकाल रहे थे तब हाथियों का दल वहां पहुंच गया और ग्रामीणों को वहां से भागना पड़ा।।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को वहां रवाना किया गया था। दल ने शव को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन हाथियों के वहां होने के कारण सफलता नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि वन विभाग का दल ग्रामीण का शव निकालने की कोशिश कर रहा है। मृत ग्रामीण के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। वहीं ग्रामीणों को जंगल के भीतर प्रवेश करने से मना किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).