देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोरबा (छत्तीसगढ़), 10 सितंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के हरदी बाजार थाना और रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हरीश बिंझवार (15) और जगत सिंह उरांव की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। बारिश के दौरान सोमवार को हरदी बाजार थाना क्षेत्र के महुआडीह इलाके में बिजली गिर गई। इस घटना में मवेशी चराने गए हरीश बिंझवार की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में सोमवार को रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से गांव के शनि मंदिर के पुजारी जगत सिंह की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जब अन्य ग्रामीणों को घटनाओं की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

