देश की खबरें | छत्तीसगढ़: साइकिल को ट्रक ने मारी टक्कर, स्कूल जा रहे भाई-बहन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे स्कूल जा रहे भाई-बहन की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर, दो सितंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे स्कूल जा रहे भाई-बहन की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए इस हादसे में साइकिल सवार भावना केवट (15) और उसके भाई आयुष केवट (12) की मौत हो गई।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सिरगिट्टी क्षेत्र की नयापारा निवासी भावना आयुष के साथ साइकिल में सवार होकर करीब के सरकारी स्कूल रवाना हुई थी।

देवांगन ने बताया कि जब भाई-बहन चौक के करीब पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में भाई-बहन की मौत के बाद स्कूली छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने सिरगिट्टी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन और पुलिस ने आक्रोशित नागरिकों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान