देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : जादू-टोना के शक में तीन लोगों की पिटाई, 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के एक गांव में काला जादू करने का आरोप लगाकर तीन लोगों पर हमला करने और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाने के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 11 जून छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के एक गांव में काला जादू करने का आरोप लगाकर तीन लोगों पर हमला करने और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाने के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 13 मार्च को जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के खट्टी गांव में हुई थी, लेकिन निचली अदालत के आदेश के बाद नौ जून को प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, नरेश कुमार साहू, अमर सिंह साहू और उनके बेटे तिलक साहू को आरोपियों ने 13 मार्च को बंधक बना लिया था। आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी पिटाई की, उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाया और उनके पैसे और अन्य सामान लूट लिए।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया, बुरी तरह पीटा और उनके कीमती सामान भी लूट लिए। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें चप्पलों की माला पहनने के लिए मजबूर किया और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी।

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, तीनों को गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया गया और फिर उन्हें एक चौक पर बैठाकर पूरी रात जूतों, चप्पलों और डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने कथित तौर पर उन जगहों पर लाल मिर्च पाउडर भी रगड़ा, जहां से उनके शरीर से खून निकल रहा था।

पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने शुरू में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड