देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नदी में डूबने से दो सगी बहनों समेत एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर, 17 जुलाई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नदी में डूबने से दो सगी बहनों समेत एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर से 11 किलोमीटर दूर सेंदरी गांव के करीब सोमवार की सुबह अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों पूजा पटेल (18) , रितु पटेल (14) और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल की मृत्यु हो गई। पूजा और रितु सगी बहने हैं।

बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंदरी गांव के करीब अरपा नदी में तीन लड़कियां डूब गई हैं।

जायसवाल ने बताया कि गांव की पांच लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान तीन लड़कियां नदी के तेज बहाव में चली गईं और डूब गईं, जबकि दो अन्य किसी तरह तैर कर बाहर आ गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल को भेजा गया तथा लड़कियों की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद तीनों के शव बरामद किये गये।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिलासपुर-रतनपुर मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान