एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर, 29 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि जब दल के जवान क्षेत्र में पहुंचे तब आज सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से रूक—रूक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से तीन महिला नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल के जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).