एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : परिवार के तीन लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के सरगुजा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : परिवार के तीन लोगों की हत्या

कोरबा (छत्तीसगढ़), नौ सितंबर राज्य के सरगुजा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के लेंगा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों मेघा राम सिरदार (50), उनकी पुत्रवधू कलावती सिरदार (27) और पोता चंद्रिका सिरदार (10) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने सिरदार परिवार के घर हमला कर तीन सदस्यों की हत्या कर दी और फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर वहां से शव बरामद किए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तब वहां सामान बिखरा हुआ था। पुलिस चोरी के कारण हत्या समेत अन्य पहलू को भी ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).