देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सोमवार को 53 विकास खंडों में पंचायत चुनाव का पहला चरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण सोमवार को होगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 16 फरवरी छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण सोमवार को होगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंचायत चुनाव पार्टी लाइन पर नहीं होते हैं।

अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर 57,99,660 मतदाता पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 28,70,859 पुरुष, 29,28,751 महिलाएं और तृतीय लिंग श्रेणी के 50 मतदाता शामिल हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।’’

उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए 53 विकास खंडों में 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान कर्मी अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचने लगे हैं।

राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं। इनमें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

पुलिस के अनुसार बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा गश्त बढ़ा दी गई है।

दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और 23 फरवरी को होना है। मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी।

राज्य में हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को परिणाम की घोषणा की गई। भाजपा ने सभी दस नगर निगमों में महापौर पद जीते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान