देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बोरवेल में गिरे बच्चे को 104 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सूखे बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को 104 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 14 जून छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सूखे बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को 104 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बालक को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों सहित 500 से अधिक कर्मी शुक्रवार शाम से चल रहे व्यापक बचाव अभियान में शामिल थे।

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे राहुल साहू मलखरोदा विकासखंड के पिहरिड गांव में अपने घर के पीछे स्थित 80 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह करीब 60 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था और उसे ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘...सभी की प्रार्थनाओं और बचाव दल के अथक व समर्पित प्रयासों के कारण राहुल साहू को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मैं कामना करता हूं कि वह जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ हो जाए।’’

समाचार चैनलों पर प्रसारित दृश्यों में बालक को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाया गया है।

बिलासपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र शुक्ला ने कहा, ‘‘बालक की हालत स्थिर है और वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। उसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में एम्बुलेंस में बिलासपुर जिले के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। स्थानांतरण में सुविधा के लिए लगभग 100 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\