देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत, सात अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बालोद, 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव गांव के निकट की है जब एक ट्रक ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार दुर्पत प्रजापति (30), सुमित्रा बाई (50), मनीषा कुम्भकार (35), सगुन बाई (50), ईमला बाई (55) और जिग्नेश (सात) की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि ये सभी गुरेदा गांव के निवासी थे और डौंडी गांव में नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को मौके के लिए रवाना किया और शवों तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

