एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,628 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 13,628 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,30,117 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,628 मामले सामने आए

रायपुर, सात मई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 13,628 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,30,117 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 414 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 12,625 लोगों ने पृथकवास की अवधि पूरी की है। राज्य में 208 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 13,628 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 818, दुर्ग से 443, राजनांदगांव से 506, बालोद से 429, बेमेतरा से 192, कबीरधाम से 450, धमतरी से 430, बलौदाबाजार से 711, महासमुंद से 454, गरियाबंद से 290, बिलासपुर से 605, रायगढ़ से 1238, कोरबा से 801, जांजगीर चांपा से 1144, मुंगेली से 638, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 318, सरगुजा से 542, कोरिया से 589, सूरजपुर से 661, बलरामपुर से 598, जशपुर से 541, बस्तर से 198, कोंडागांव से 299, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 74, कांकेर से 452, नारायणपुर से 48, बीजापुर से 78 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,30,117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 6,88,918 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,31,041 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 10158 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,48,116 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2732 लोगों की मौत हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).