देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार, 17 वर्षीय लड़का हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राजनांदगांव, 30 अप्रैल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बालिका जब शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तब लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि जब बालिका रोने लगी तब बालिका की मां और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला वहां पहुंची। वहीं बालिका ने भी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और लडके को हिरासत में लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल संरक्षण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

