देश की खबरें | छत्तीसगढ़: मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग आवंटित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है जो कि पहले उनके पूर्व सहयोगी बृजमोहन अग्रवाल के पास था।

रायपुर, 12 जुलाई छत्तीसगढ़ में मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है जो कि पहले उनके पूर्व सहयोगी बृजमोहन अग्रवाल के पास था।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अग्रवाल ने विधायक और मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बृहस्पतिवार रात जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कश्यप को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार भी आवंटित किया गया है। कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग भी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कश्यप को शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है और ऐसी अटकलें थीं कि साय इससे पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। साय मंत्रिमंडल में वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 11 सदस्य हैं, जबकि नियमों के मुताबिक कुल 13 सदस्य हो सकते हैं।

कश्यप को संसदीय कार्य विभाग सौंपे जाने के बाद माना जा रहा है कि साय मंत्रिमंडल विस्तार कुछ समय के लिए टल गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\