देश की खबरें | छत्तीसगढ़: आईईडी धमाके में सीएएफ का एक जावन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को हुए आईईडी धमाके में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान घायल हो गया। धमाका उस समय हुआ जब सुरक्षा बल नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय कर रहे थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीजापुर, 30 दिसंबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को हुए आईईडी धमाके में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान घायल हो गया। धमाका उस समय हुआ जब सुरक्षा बल नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय कर रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर गंगालूर थाना इलाके के तहत पुसनार गांव में जंगल में हुई जब सुरक्षा बलों के अलग-अलग संयुक्त दल सड़क और क्षेत्र सुरक्षा अभियान पर निकले थे।

उन्होंने कहा कि सीएएफ के जिला रिजर्व गार्ड और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से संबद्ध कर्मी इस अभियान में शामिल थे।

अधिकारी ने कहा, ''जब एक गश्ती दल बुरजी और पुसनार के बीच जंगलों की घेराबंदी कर रहा था तब उसे जमीन के नीचे लगा आईईडी दिखाई दिया। जब वह विस्फोटक को निष्क्रिय कर रहे थे तभी उसमें धमाका हो गया।''

उन्होंने कहा कि सीएएफ की 19वीं बटालियन से संबद्ध कांस्टेबल रितेश पटेल धमाके में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें आगे के इलाज के लिये हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान इलाके से दो और आईईटी बरामद हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान