देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या करने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 17 जून छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या करने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के पेद्दाकोरमा गांव में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि नक्सलियों ने आज शाम पेद्दाकोरमा (नयापारा) निवासी तीन व्यक्तियों की रस्सी से गला घोंटकर कर हत्या कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

