देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 12 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेली गांव के करीब बामन पोयाम (35) का शव बरामद किया। पोयाम का शव गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल के रास्ते में बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार रात हथियारबंद नक्सलियों ने पोयाम का अपहरण कर लिया था। बाद में धारदार हथियार से उसकी हत्या के बाद शव को जंगल के करीब फेंक दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण की हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए सुरक्षा बलों को रवाना किया गया तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में खोज अभियान शुरू कर दिया है और हमलावर नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले वर्ष अलग अलग घटनाओं में अपने कुछ साथियों समेत 25 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था।

नक्सलियों ने यह नहीं बताया था कि उन्होंने हत्याएं कब की हैं। लेकिन पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पिछले वर्ष अगस्त से अक्टूबर माह के दौरान नक्सलियों ने ग्रामीणों को निशाना बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू