एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति को मार डाला

बीजापुर, आठ अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कन्हैया ताती का शव मंगलवार सुबह भोपालपटनम थाना क्षेत्र के पोषणपल्ली गांव में एक सरकारी स्कूल के पास मिला।

उन्होंने बताया कि हथियारबंद नक्सलियों का समूह पोषणपल्ली गांव पहुंचा और धारधार हथियार से वार कर ताती की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ताती के शव को दुब्बापारा के पुराना स्कूल के सामने फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

इससे पहले बीजापुर और सुकमा जिले में नक्सलियों ने चार और पांच अक्टूबर को तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर इस साल अब तक नक्सलियों द्वारा 51 लोगों की हत्या कर दी गई।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).