देश की खबरें | छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।

गुवाहाटी, चार अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।

शाह ने यह भी कहा कि मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में तलाशी अभियान जारी है।

शाह ने कहा, ‘‘जहां तक ​​संख्या का सवाल है, तो दोनों ओर नुकसान हुआ है और हताहत होने वालों की सटीक संख्या तुरंत पता नहीं लग सकती है।’’

गृह मंत्री स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई मार्ग से वापस दिल्ली लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवायी है, हम इस रक्तपात को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।’’

पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ के बाद लापता हुए 18 जवानों में से 17 के पार्थिव शरीर रविवार को मिले, जिससे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।

शाह ने दिन में सरभोग में अपनी पहली रैली को संबोधित किया। हालांकि, वह एनईडीए के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा के लिए प्रचार करने के वास्ते जलकुबरी निर्वाचन क्षेत्र के स्यालकुची पहुंचे, लेकिन नक्सली हमले के बारे में जानकारी होने पर वह भाषण दिये बिना ही गुवाहाटी जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर में सवार हो गए ताकि वह वहां से वापस दिल्ली लौट सकें।

गृह मंत्री ने कहा कि वह लोगों से मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को वोट देने की अपील कर रहे हैं ताकि उनकी जीत बड़े अंतर से सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि वोट असम और पूर्वोत्तर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेगा।

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और सरमा दोनों राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं और ‘‘हम चाहते हैं कि यह जारी रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान