एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कांकेर में भाजपा सांसद के काफिले में शामिल वाहन से मोटरसाइकिल टकराई, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद के काफिले के वाहन से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कांकेर में भाजपा सांसद के काफिले में शामिल वाहन से मोटरसाइकिल टकराई, तीन की मौत

कांकेर, 25 फरवरी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद के काफिले के वाहन से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़गांव के करीब कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के काफिले के वाहन से टकराने से मोटरसाइकिल सवार खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी की मृत्यु हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात सांसद नाग जब भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल काफिले के एक वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार पोंडगांव से पटेलपारा जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। काफिले में शामिल पुलिस जवानों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब सांसद के काफिले में शामिल वाहन (एसयूवी) से मोटरसाइकिल टकरा गई। मोटरसाइकिल सड़क पर आवारा मवेशियों से बचने की कोशिश में गलत दिशा में जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).