एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कांकेर के जंगलों में छात्रा के साथ बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के जंगलों में एक छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कांकेर के जंगलों में छात्रा के साथ बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

कांकेर (छत्तीसगढ़), 18 नवंबर जिले के जंगलों में एक छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

कांकेर थाने के प्रभारी शरद दूबे ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के व्यास्कोंगेरा जंगलों में बुधवार को हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता कॉलेज छात्रा है और वह आरोपी को जानती थी।

अधिकारी ने बताया कि घूमने जाने के बहाने आरोपी युवती को कार में अपने साथ जंगलों में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने कहा, शिकायत के अनुसार, छात्रा ने जब बलात्कार का विरोध किया और अपनी सहपाठी को फोन किया तो आरोपी ने उसका फोन छीनकर उसे कार की पिछली सीट पर फेंक दिया।

उन्होंने कहा, चूंकि फोन चालू था, ऐसे में पीड़िता की सहपाठी ने उसकी चीखें सुनीं और तत्काल पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि फोन का लोकेशन पता करके युवती को बचाया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार), 376 (2)(एन) (महिला से बार-बार बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (धमकी देना) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).