देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने आश्रम अधीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोरबा, 16 सितंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने आश्रम अधीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में बालक छात्रावास अधीक्षक विजय कंवर (30), महिला सरपंच के रिश्तेदार रामलाल कंवर उर्फ बल्ला (30) और हीरालाल (26) को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 13 सितंबर की शाम युवती नल पर पानी लेने गई थी और देर तक वापस नहीं लौटी। इंतजार के बाद जब युवती के माता पिता नल वाले स्थान पर पहुंचे तब वह वहां नहीं मिली। परिजनों ने रात भर युवती की खोज की और दूसरे दिन 14 सितंबर को थाने पहुंचकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की खोज शुरू की और 15 तारीख को युवती गांव के ही युवक विजय कंवर के घर पर मवेशी बांधने वाले स्थान पर मिली। इस दौरान युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह भूखी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह नल पर पानी भरने गई थी तभी तीनों आरोपी वहां पहुंचे और उसे विजय के घर ले गए। वहां उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि युवती के साथ बलात्कार के आरोप में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

