Chhattisgarh Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दूल्हा, दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे.
जांजगीर (छत्तीसगढ़), 10 दिसंबर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के बलौदा गांव निवासी शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी.
उन्होंने बताया कि जब दूल्हा, दुल्हन और परिवार के तीन अन्य सदस्य अपनी कार में बलौदा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दुल्हन समेत कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी भी शामिल हैं, जो कार चला रहे थे. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 हटाने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बेसब्री से है इंतजार
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

