देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कर्ज की वजह से किसान ने की आत्महत्या, ऋण माफी पर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल नारायणपुर जिले के एक गांव में 55 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर, 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल नारायणपुर जिले के एक गांव में 55 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस बीच, किसानों की कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं।

किसान के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि वह कर्ज के बोझ और खराब पैदावार से परेशान था।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि कुकड़ाझोर गांव के निवासी हीरू बढ़ई ने 12 दिसंबर को कथित तौर पर अपने खेत में कीटनाशक खा लिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

किसान के बेटे योगेश्वर बढ़ई ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि उनके परिवार के पास लगभग नौ एकड़ जमीन है और इस साल खरीफ की बुआई के लिए जिला सहकारी बैंक से 1,12,852 रुपये का ऋण लिया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में 1.24 लाख रुपये (ब्याज सहित) का कर्ज चुकाने का नोटिस मिला था जिसे लेकर उसके पिता चिंतित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है