देश की खबरें | छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बीजापुर, छह जून छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गयी थी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है तथा इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।
सुरक्षाबलों के संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार को माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य सुधाकर को इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में मार गिराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

