देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : चार इनामी नक्सली समेत आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर चार इनामी नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), 18 जनवरी राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर चार इनामी नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने सोमवार को बताया कि लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर चार इनामी नक्सलियों... प्लाटून नंबर 13 का सदस्य सुरेश ओयामी, पेदरास एलओएस की सदस्य जोगी माड़वी, मिरतुर एलओरएस का सदस्य प्रदीप उर्फ पंडरू कोवासी और मिलिशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर सूले कवासी समेत आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

पल्लव ने बताया कि जोगी पर दो लाख रुपए तथा माड़वी, कोवासी और कवासी पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य चार नक्सलियों में से दो मिलिशिया सदस्य तथा दो चेतना नाट्रय मंच और भूमकाल मिलिशिया के सदस्य हैं।

पल्लव ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, ग्रामीणों से मारपीट करना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को जानकारी दी है कि उन्होंने माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा और हिंसा से तंग आकर तथा लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रुपए दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के थाना, शिविरों में नक्सलियों का नाम चस्पा कर उनसे समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 67 इनामी नक्सली समेत 248 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट