एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में खेत के पास मिला हाथी का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के धरमजाईगढ़ वन संभाग में एक खेत के पास से रविवार को एक जंगली हाथी का शव मिला। अधिकारियों का अनुमान है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में खेत के पास मिला हाथी का शव

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 22 अगस्त जिले के धरमजाईगढ़ वन संभाग में एक खेत के पास से रविवार को एक जंगली हाथी का शव मिला। अधिकारियों का अनुमान है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है।

धरमजाईगढ़ इलाके में 2021 में हाथियों के मौत की यह चौथी घटना है, जिनमें से दो की मौत अगस्त महीने में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि वन संभाग के पोटिया गांव में नेतराम कंवर के खेत के पास से हाथी का शव मिला।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम किया।

अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में यह मामला करंट लगने का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटायी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).