एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बस और कार के बीच टक्कर, पुलिस कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शुक्रवार को यात्री बस और कार के बीच हुई टक्कर में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हुआ। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बस और कार के बीच टक्कर, पुलिस कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत

जगदलपुर, 19 अगस्त छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शुक्रवार को यात्री बस और कार के बीच हुई टक्कर में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हुआ। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में जवान समेत अन्य युवकों की मौत पर दुख जताया है।

जगदलपुर के शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हेमसागर सिदार ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मेटावाड़ा गांव के करीब आज तड़के बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार पुलिस जवान अभिषेक सेठिया समेत दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, सचिन सेठिया और शाकिब खान की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतकों में चार जगदलपुर के निवासी थे जबकि खान सुकमा जिले का निवासी था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि रायपुर से जगदलपुर जा रही निजी बस में करीब 35 लोग सवार थे। जब वह मेटावाड़ा गांव के करीब पहुंची तब एक कार से टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। हालांकि, बाद में पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में जवान समेत अन्य युवकों की मौत पर दुख जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने सड़क दुर्घटना में मृत जवान अभिषेक सेठिया के शोक संतप्त परिजनों से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जवान के पिता रामचंद्र सेठिया को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सभी आपके परिवार के साथ हैं।

बघेल ने ट्वीट कर जवान को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदलपुर-मेटावाड़ा के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। इस दुर्घटना में दिवंगत पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सेठिया का यह वीडियो मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा था। ओम शांति।’’

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें अभिषेक सेठिया मुख्यमंत्री बघेल को लेकर एक कविता कह रहे हैं।

सेठिया का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान अभिषेक सेठिया जगदलपुर के पुलिस लाइन में पदस्थ थे। इससे पहले वह नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).