एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: बीजापुर में 15 साल के अंतराल के बाद बहाल हुई बस सेवा

गंगालूर के सरपंच राजू कलमू ने कहा कि बस सेवा इस क्षेत्र की जीवन रेखा की तरह थी है क्योंकि लोग मुख्य रूप से इस पर निर्भर थे. उन्होंने कहा, "बस सेवा को फिर से शुरू करना स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों के लिए एक बड़ी राहत है. लोगों को अब बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.’’

Chhattisgarh: बीजापुर में 15 साल के अंतराल के बाद बहाल हुई बस सेवा
बस | प्रतीकात्मक तस्वीर |(Photo Credits: Wikimedia Commons)

बीजापुर: राज्य के नक्सल (Naxal) प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर 15 साल के अंतराल के बाद रविवार को फिर से बस सेवा (Bus Service) बहाल हुई. अधिकारियों के मुताबिक माओवादी (Maoist) गतिविधियों के कारण सुविधाओं से वंचित स्थानीय लोगों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है. Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित हरेली उत्सव में लिया हिस्सा, लोगों के साथ कुछ इस तरह मनाई त्योहार- देखें वीडियो

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 25 किलोमीटर लंबे बीजापुर-गंगालूर रोड पर बस सेवा फिर से शुरू की गई है. कांग्रेस विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने बीजापुर से गंगालूर गांव जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह बस सेवा निजी बस संचालक द्वारा संचालित होगी.

गंगालूर के सरपंच राजू कलमू ने कहा कि बस सेवा इस क्षेत्र की जीवन रेखा की तरह थी है क्योंकि लोग मुख्य रूप से इस पर निर्भर थे. उन्होंने कहा, "बस सेवा को फिर से शुरू करना स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों के लिए एक बड़ी राहत है. लोगों को अब बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.’’

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा कि इलाके में माओवादी गतिविधियों के कारण इस मार्ग पर बस सेवा पिछले 15 वर्षों से निलंबित थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).