जरुरी जानकारी | छत्तीसगढ़ ने लघु वन उत्पादों के प्रसंस्करण एवं वितरण के क्षेत्र में पुरस्कार हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ को लघु वन उत्पाद की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन में अपने प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में 10 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। प्रदेश सरकार की एक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त छत्तीसगढ़ को लघु वन उत्पाद की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन में अपने प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में 10 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। प्रदेश सरकार की एक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने वन धन योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

लघु वनोपज की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन में छत्तीसगढ़ आठ अलग-अलग श्रेणियों में शीर्ष पर है और भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन संघ (ट्राइफेड) द्वारा नए उत्पादों और अन्वेषण के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए गए।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक आभासी समारोह में छत्तीसगढ़ को ये पुरस्कार प्रदान किए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य ने देश में सर्वाधिक वनोपज खरीदकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज की खरीद ने आदिवासियों और वनवासियों को रोजगार प्रदान करने और कोविड महामारी के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन उपलब्धियों के लिए पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए ‘क्रांतिकारी निर्णयों’ को श्रेय देते हुए बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ ने वन उपज की खरीद के मामले में शीर्ष स्थान बनाए रखा है और लघु वन उपज के संग्रह के मामले में देश का पहला राज्य बन गया है।

बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार सात के बजाय 52 लघु वन उत्पादों की खरीद कर रही है और उपज का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान