देश की खबरें | कांकेर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 'छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल' (सीएएफ) के 36 वर्षीय एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कांकेर, 17 सितंबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 'छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल' (सीएएफ) के 36 वर्षीय एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएएफ की 15वीं बटालियन से जुड़े चंद्रशेखर यादव ने शनिवार देर रात नरहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्बा पुलिस चौकी पर सुरक्षा ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने बताया कि यादव के सहकर्मी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा, "यादव पड़ोसी धमतरी जिले का मूल निवासी थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आगे की जांच जारी है।"
पिछले महीने, बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जंगल युद्ध इकाई, 1कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन’ (सीओबीआरए) के एक निरीक्षक ने कथित तौर पर अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
कांकेर, बीजापुर और कोंडागांव नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सात जिलों में से हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2023 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

