देश की खबरें | छत्रपति संभाजीनगर में जिला परिषद स्कूल की इमारत का निर्माण करेगी ‘टोयोटा-किर्लोस्कर’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ऑटोमोबाइल कंपनी 'टोयोटा किर्लोस्कर प्राइवेट लिमिटेड' अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत जिला परिषद की एक स्कूल की इमारत का निर्माण करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी
छत्रपति संभाजीनगर, 31 जुलाई महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ऑटोमोबाइल कंपनी 'टोयोटा किर्लोस्कर प्राइवेट लिमिटेड' अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत जिला परिषद की एक स्कूल की इमारत का निर्माण करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि बुधवार को जिला प्रशासन और कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
जिले के बिडकिन स्थित जिला परिषद स्कूल में कक्षा पहली से दसवीं तक 800 विद्यार्थी मराठी और ऊर्दू माध्यम से पढ़ते है।
एक अधिकारी ने बताया कि बिडकिन में बनने वाले नई इमारत में 1,200 छात्रों के बैठने की क्षमता होगी।
अधिकारी ने बताया कि कंपनी इस स्कूल में 30 नए क्लासरूम, एक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल का कमरा, रसोईघर और शौचालय का निर्माण करेगी।
अधिकारी ने बताया कि यह काम 2028 तक पूरा हो जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

