एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्रपति संभाजीनगर: दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने महिला पर जानलेवा हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर कथित तौर पर 36 वर्षीय महिला पर चाकू से कई बार वार कर उसे घायल कर दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्रपति संभाजीनगर: दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने महिला पर जानलेवा हमला किया

छत्रपति संभाजीनगर, पांच मार्च महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर कथित तौर पर 36 वर्षीय महिला पर चाकू से कई बार वार कर उसे घायल कर दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभिषेक नवपुते ने जिले के घर्डोन इलाके में महिला को निशाना बनाया।

पुलिस के मुताबिक नवपुते पिछले कुछ समय से महिला का पीछा कर रहा था, बावजूद इसके कि महिला ने उसके प्रयासों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

अधिकारी ने बताया कि नवपुते ने रविवार को खेत में काम कर रही महिला का कथित तौर पर गला घोंटने और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब महिला ने विरोध किया, तो उसने चाकू से तब तक उस पर हमला किया जब तक कि वह असहाय होकर गिर नहीं पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि महिला को करीब 15 जख्म आए हैं।

उन्होंने बताया कि नवपुते महिला को मरा हुआ मानकर मौके से फरार हो गया। बाद में महिला की सास ने उसे देखा और अस्पताल ले गई। अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को महिला को होश आया और उसने पुलिस को हमले की जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक नवपुते को मंगलवार को एक खेत से गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).