एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | महाराष्ट्र के छगन बोम्बाले ने पुरुष और हरियाणा की भारती ने महिला स्पर्धा जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छगन बोम्बाले ने रविवार को यहां लगातार दूसरे साल मुंबई हाफ मैराथन के सातवें चरण की पुरुष स्पर्धा अपने नाम की।

खेल की खबरें | महाराष्ट्र के छगन बोम्बाले ने पुरुष और हरियाणा की भारती ने महिला स्पर्धा जीती

मुंबई, 20 अगस्त महाराष्ट्र के छगन बोम्बाले ने रविवार को यहां लगातार दूसरे साल मुंबई हाफ मैराथन के सातवें चरण की पुरुष स्पर्धा अपने नाम की।

छगन ने एक घंटे 12.14 मिनट का समय निकालकर खिताब जीता और 2022 चरण की जीत के समय में चार मिनट का सुधार किया।

महिलाओं की हाफ मैराथन में हरियाणा के सोनीपत की 25 वर्षीय भारती ने एक घंटे 19.19 मिनट में जीत दर्ज की।

प्राजकता गोडबोले ने एक घंटे 21.08 मिनट से रजत और प्राजकता शिंदे ने एक घंटे 21.27 मिनट से कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग में धीरज यादव एक घंटे 12.41 मिनट से दूसरे और अनंत गांवकर एक घंटे 14.03 मिनट के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

मुंबई मैराथन के ब्रांड दूत महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।

पुरुषों की 10 किलोमीटर स्पर्धा में भविष्य कौशिक ने 31.11 मिनट के समय से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अक्षर कुमार 32.10 मिनट के समय से रजत पदक और अतुल बारडे 32.33 मिनट के समय से कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

महिलाओं की 10 किलोमीटर स्पर्धा में सोनाली देसाई ने 39.56 मिनट का समय निकाला और पहले स्थान पर रहीं। साक्षी भंडारी ने 42.20 मिनट के समय से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि पद्म करांदे ने 42.57 मिनट से कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).