खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड : भारत बी ने अजरबैजान से ड्रॉ खेला, भारत ए और सी जीते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत बी ने 44वें शतरंज ओलंपियाडमें यहां रविवार को नौवें दौर में अजरबैजान से ड्रॉ खेला जबकि भारत ए और सी टीमों ने 3 . 1 से जीत दर्ज की ।
मामल्लापुरम, सात अगस्त भारत बी ने 44वें शतरंज ओलंपियाडमें यहां रविवार को नौवें दौर में अजरबैजान से ड्रॉ खेला जबकि भारत ए और सी टीमों ने 3 . 1 से जीत दर्ज की ।
युवा डी गुकेश की जीत की लय टूटी और उन्होंने शखरियार मामेदियारोव से ड्रॉ खेला । इससे पहले उन्होंने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फेबियानो कारूआना और विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व चैलेंजर एलेक्सेइ शिरोव को हराया था ।
भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा अजरबैजान के खिलाफ भारत बी के लिये स्टार साबित हुए । उन्होंने वासिफ दुरारबायली को 66 चालों में हराया । रौनक साधवानी को निजात अबासोव ने मात दी जबकि निहाल सरीन ने रऊफ मामेदोव से ड्रॉ खेला ।
भारत ए ने ब्राजील को 3 . 1 से और भारत सी ने पराग्वे को इसी अंतर से हराया ।
महिला वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त पोलैंड ने भारत ए को मात दी ।
भारत बी ने स्विटजरलैंड को 4 . 0 से और भारत सी ने एस्तोनिया को 3 . 1 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

